फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: होमवर्क नहीं करने पर एलकेजी के छात्र को पीटा, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
स्कूल के बाहर हंगामा करते अभिभावक।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव हरदासपुर के खेरेश्वर महादेव मंदिर के समीप एक निजी स्कूल में कक्षा छह के साथ को बेरहमी से पीटने का आरोप एक शिक्षक पर लगा है। परिजनों ने स्कूल में हंगामा किया। छात्र के पिता ने इस संबंध में थाने पर तहरीर दी है। स्कूल प्रबंधन ने आरोपी शिक्षक को हटा दिया है।
विज्ञापन

लोधा के गांव रूस्तमपुर अखन निवासी कन्हैया लाल ने बताया कि पुत्री अक्षरा और अभय कुमार (छह) एसकेडी स्कूल में पढ़ते हैं। अभय एलकेजी और अक्षरा केजी की में पढ़ती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंगलवार को शिक्षक नरेश कुमार ने होमवर्क पूरा नहीं करने पर अभय कुमार को पीटा, जिसकी जानकारी उसने घर पहुंचकर दी। बृहस्पतिवार को कन्हैया लाल और अन्य परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा किया। ये लोग शिक्षक को बुलाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, परिजनों को शांत किया। पिता ने इस संबंध में शिक्षक के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। पिता ने पुलिस पर समझौते के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। कोतवाल अंकित सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। एसकेडी स्कूल के प्रबंधक योगेश सारस्वत ने बताया कि शिक्षक की गलती को देखते हुए उसे स्कूल से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें