फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः जीते हैं शान से, मरते हैं शान से ...पर झूमे श्रोता

Tue, 21 Dec 2021 01:54 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
डांस की प्रस्तुति देते कलाकार । - फोटो : neeraj
विज्ञापन
नुमाइश के मुक्ताकाश मंच पर विशाल इवेंट ग्रुप ने सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में फोटो जर्निलिस्ट मनोज अलीगढ़ व रेटीना एक्सपर्ट डॉ. अमित गुप्ता (एमडी) ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अभिनेत्री व गायिका सोना ने प्यार करने वाले प्यार करते हैं शान से... जीते हैं शान से... मरते हैं शान से गीत गाकर समा बांधा। जिसे सुनकर श्रोता झूम उठे।
विज्ञापन

यहां प्रतिभागियों ने गीत सुनाकर अपनी आवाज का जादू बिखेरा। डांस की प्रस्तुति देकर कई बच्चों ने धमाल मचाया।



विशाल नारायण शर्मा ने रामायण की चौपाई गाकर कार्यक्रम प्रारंभ किया। नृत्यांगना सोनिया चौधरी ने दिल चीज क्या है, आप मेरी जान लीजीए.. पर बेहतरीन डांस की प्रस्तुति दी। निजाम राही ने जिंदगी के सफर में गुजर जाते है जो मकाम, वो फिर नहीं आते गीत गाया। रागवन डांस एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। डीएवी इंटर कॉलेज के छात्रों ने देशभक्ति प्रस्तुति दी। इस मौके पर संयोजक विशाल नारायण शर्मा, शोहेब शाकिब सिद्दकी, सुनील राजोरिया, रूप किशोर राजपूत, विनीत गुप्ता, साहिद रजा, बाबर मुकेश, निजाम राही आदि मौजूद रहे।



आशा तिवारी ने गायकी से बताया आजादी की लड़ाई का महत्व
नुमाइश के शिल्पग्राम मंच पर सोमवार को अवध क्षेत्र से आईं लोक गायिका एडवोकेट आशा तिवारी ने आजादी की लड़ाई और खादी के महत्व को अपनी गायकी के माध्यम से बताया। खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम का समापन नृत्यांगना सुप्रिया चटर्जी के कथक नृत्य से हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक सिंह ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।
विज्ञापन



कृष्णांजलि नाट्यशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से कृष्णांजलि नाट्यशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उदय सिंह जैन, चंपा अग्रवाल, चिरंजीलाल इंटर कॉलेज, रतन प्रेम डीएवी कॉलेज, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, महेश्वर कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने दरबार हॉल में कला व विज्ञान प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रभारी सह जिला विद्यालय निरीक्षक मनोरमा ठाकुर, पीयूष दत्त शर्मा, राजीव कुमार अग्रवाल जिला समन्वयक विज्ञान क्लब, रजनी यादव, अंजू भाटिया, गरिमा रानी, जयमाला ठाकुर, शिल्पी, कौशलेंद्र, इंदु गौतम, प्रियंका जैन, हेमलता सिंह, प्रताप सिंह, सुशील शर्मा, राजीव रंजन आदि मौजूद रहीं। संचालन जीजीआईसी की प्रधानाचार्या अर्चना फौजदार, अरुण तिवारी ने किया।


प्रदर्शनी में नगर निगम कैंप का उद्घाटन
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में महापौर मो. फुरकान ने नगर निगम कैंप का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में उम्दा सफाई इंतजाम कराया जा रहा है। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने अधिकारियों को सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रखने का निर्देश दिया। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, सुरेंद्र पचौरी, सद्दाम हुसैन, अलका गुप्ता, शादाब, संजय शर्मा, पुष्पेंद्र जादौन आदि मौजूद थे।



संस्कार भारती की सांस्कृतिक संध्या में बही देशभक्ति की बयार
संस्कार भारती द्वारा कृष्णांजलि मंच पर सोमवार शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति प्रस्तुतियां देकर समा बांधा। मॉरीशस स्कूल के बच्चों ने राजस्थानी लोक नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी। जिसको सभी ने सराहा। जबकि योग गुरु राधारानी की योग क्रियाओं को देखकर दर्शक हैरत में पड़ गए। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार भारती के ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष संजोय गोयल सीए, ब्रज प्रांत नाट्य संयोजक आलोक शर्मा, संस्कार भारती जिला संयोजक भुवनेश अग्रवाल आधुनिक, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मास्टर के साथ स्कूलों के प्रबंधक, संस्थापक व शिक्षकों ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर एकल व समूह नृत्य की प्रस्तुति देकर धमाल मचाया और अपना जज्बा प्रदर्शित किया।


कार्यक्रमों के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती
अलीगढ़। राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए कोहिनूर मंच पर होने वाले बड़े बजट के कार्यक्रमों के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। नुमाइश प्रभारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने बताया कि मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीएम कोल संजीव कुमार ओझा, तहसीलदार इगलास सौरभ यादव, डीपीआओ धनंजय जायसवाल, तहसीलदार कोल डॉ. गजेंद्रपाल सिंह, एसडीएम इगलास अनिल कुमार कटियार, हीरा लाल तहसीलदार खैर, सुधीर कुमार अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय, तहसीलदार अतरौली ऊषा सिंह आदि की कार्यक्रमानुसार ड्यूटी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें