फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की याद में रोते रोते बीमार पड़ी बच्ची

Sat, 16 Jan 2016 01:56 AM IST
गभाना (ब्यूरो)।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की हत्या के बाद गभाना क्षेत्र में उसका शव फेंकने के मामले में पुलिस अभी कोई सुराग नहीं लगा पाई है। शुक्रवार को तीसरे दिन भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इधर मां की याद में रोते-रोते चार साल की मासूम   शिवानी भी बीमार हो गई है। पुलिस ने उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है।
विज्ञापन


गौर हो कि बुधवार सुबह गांव टमकौली-परतापुर के बीच सरसों के खेत में करीब 27 वर्षीय महिला का शव मिला था। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। उसके पास चार साल की बेटी भी बेहोश पड़ी हुई थी। उसके गले पर भी चोट के निशान थे। अनुमान था कि आरोपी उसे मरा हुआ समझकर छोड़ गए थे। उपचार के बाद बच्ची को होश आया। उसने अपना नाम शिवानी बताया था। इसके अलावा वह कुछ नहीं बता पा रही थी।

पुलिस के उड़े होश
मासूम शिवानी गुरुवार रात को कई बार उठी और मां की याद में विलाप करने लगी। सुबह उसकी तबियत खराब हो गई थी। वह कंप रही थी और अपना पैर भी पूरी तरह जमीन पर नहीं रख पा रही थी। यह देख पुलिस के होश उड गए। आननफानन उसका अलीगढ़ के बाल रोग विशेषज्ञ से उपचार कराया गया। इसके बाद बच्ची को चाइल्उ लाइन संस्था को सौंप दिया गया। जाते-जो बच्ची मां को याद करते हुए खूब रोई। यह देख पुलिसकर्मियों की आंखों में भी आंसू आ गए।  थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिनाख्त के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक कोई शिनाख्त करने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें