एमएलसी चुनाव 2026
आगरा खंड में दो सीटों पर हो रहा चुनाव
आगरा स्नातक खंड में 13 उम्मीदवार
आगरा शिक्षक खंड में 12 उम्मीदवार
मतदान 23 अक्टूबर को
मतगणना 27 अक्टूबर को
महिला प्रत्याशी केवल 1
प्रमुख प्रत्याशी
भाजपा
स्नातक: डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह गुरुजी
शिक्षक: इंजी. हरि किशोर तिवारी
समाजवादी पार्टी
स्नातक: शशांक यादव
शिक्षक: डॉ. आकाश अग्रवाल
प्रत्याशी मैदान में
शिक्षक सीट पर - सपा डॉ. आकाश अग्रवाल, भाजपा हरि किशोर तिवारी, निर्दलीय आकाश अग्रवाल, चंद्र प्रकाश, डॉ जगवीर सिंह, दिलीप कुमार आमौरिया, धीरज सिंह, ब्रह्मजीत सिंह, मोहम्मद वसीम कलाम, रण विजय यादव, रामू प्रसाद, राहुल पाराशर
स्नातक सीट पर - भाजपा डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरु जी, सपा शशांक यादव उर्फ सीटू, आजाद समाज पार्टी दक्ष कुमार, स्वेदेशी हिंद पार्टी मतेंद्र सिंह गहलोत, निर्दलीय अनुराग सिंह, अम्बरीश कुमार सिंह, अम्बरीश पाल सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, रघुराज सिंह, राहुल गुप्ता, राहुल राज कुलश्रेष्ठ, रूप सिंह, रूमा कुमारी
23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से मतदान
मतदान 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतदान टोलियों की रवानगी 22 अक्तूबर को होगी। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 23,185 पुरुष एवं 15,958 महिला सहित कुल 39,143 मतदाता हैं। इसी प्रकार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 4,444 पुरुष एवं 2,602 महिला सहित कुल 7,046 मतदाता पंजीकृत हैं।
296 मतदान कार्मिक कराएंगे मतदान
निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए रिजर्व कार्मिक सहित 296 मतदान कार्मिकों की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा एवं निगरानी की दृष्टि से निर्वाचन क्षेत्र को सात जोन एवं 37 सेक्टर में विभाजित किया गया है। मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी के लिए 67 वीडियोग्राफर लगाए गए हैं। 67 मतदेय स्थलों पर 134 मतपेटियां प्रयोग में लाई जाएंगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं वापसी नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज से होगी। निर्वाचन संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी के प्रथम तल पर कंट्रोल रूम संचालित है, जिसका दूरभाष नंबर 0571-2420141 है।
दो बूथों में परिवर्तन
पूर्व में जेकेबी इंटर कॉलेज काजिमाबाद अतरौली में बनने वाला 89 नंबर मतदेय स्थल अब केएमबी इंटर कॉलेज अतरौली हो गया है। इसी तरह से 91 ग्रामोदय हाईस्कूल बरला का मतदेय स्थल अब 91 रघुनंदन इंटर कॉलेज छर्रा कर दिया गया है। 92 नंबर बूथ के पाली इंटर कॉलेज पाली मुकीमपुर का नाम बिहारीलाल भारती इंटर कॉलेज पालीमुकीमपुर है।