फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानें आज से खुलेंगी

विज्ञापन
धीरज शर्मा जिला आबकारी अधिकारी. l - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
हेडिंग शराब की दुकानें आज से खुलेंगी प्वाइंटर पुराना स्टाक ही बेच पाएंगे पुराने लाइसेंसी सुबह १० से शाम ७ बजे तक खुलेंगी दुकानें सोशल डिस्टेंशिंग के लिए बनेंगे चूने के गोले नये लाइसेंस वाले दुकान आज से खोल सकेंगे अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार का निर्देश मिलने के बाद लॉकडाउन ३.०  में सोमवार ४ मई से शराब की कुछेक दुकानों को खोलने का निर्देश दिया गया  है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने इस संबंध में रविवार शाम को बैठक कर  स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा  को सोमवार को निर्देशानुसार अमल करने को कहा गया है। जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा ने बताया कि शराब की दुकानें तयशुदा स्थलों  पर सुबह १० से शाम ७ बजे तक खुलेंगी। हाटस्पॉट, कटेंनमेंट और रेड जोन बने  उस्मानापाड़ा के इलाकों को छोड़ कर जहां एकल दुकानें हैं, वहां दुकान खोली  जाएगी। किसी भी दुकान में किसी भी प्रकार की कैंटीन, नमकीन, पानी नहीं बेचा  जाएगा। मॉडल शॉप में भी कैंटीन नहीं खुलेगी। दुकानों के बाहर चूने के गोले  बना कर सोशल डिस्टेंशिंग बनाई जाएगी। उल्लंघन होने पर दुकान तत्काल बंद करा  दी जाएगी। पुराने लाइसेंसी सिर्फ बचा हुआ माल ही बेच पाएंगे। नये लाइसेंसी  अपना स्टाक ले पाएंगे। सोमवार दोपहर बाद तक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करा दिया  जाएगा। मंगलवार से कामकाज यथावत हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें