फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे की तरह 6-लेन बना देंगे जीटी रोड को

Wed, 01 Feb 2017 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
नानउ पैंठ में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ छर्रा विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी ठा. राकेश ‌ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
देश की सबसे पुरानी सड़क (जीटी रोड) खस्ताहाल है। इसकी वजह से आए दिन हादसे होते हैं। जानें जाती हैं। लोग अपंग होते हैं। यही रोड कन्नौज को जाता है और हमें यहां (अलीगढ़) से जोड़ता है। हमें दोबारा सरकार बनाने का मौका दीजिए, हम केंद्र सरकार से जीटी रोड को मांगकर लखनऊ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे की तरह 4 से 6-लेन की सड़क बनाएंगे। 
विज्ञापन


उधर अतरौली के आलमपुर चौराहे की जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनी तो सबसे ज्यादा खुश नेताजी (मुलायम सिंह यादव) होंगे। अब दो नौजवान (अखिलेश और राहुल गांधी) साथ हैं। साइकिल को प्रदेश में दौड़ने से कोई नहीं रोक सकता।

नानउ पैठ की जनसभा में मुख्यमंत्री छर्रा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ठा. राकेश सिंह के लिए जनता का वोट-सपोर्ट मांगने आए थे। केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि संसद में सर्वाधिक सांसद यूपी के हैं। केंद्र सरकार में कई राज्यमंत्रियों सहित गृहमंत्री भी यूपी से हैं, लेकिन यूपी के विकास में भाजपा का योगदान शून्य है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि बहुत समय बाद किसी पार्टी की दोबारा सरकार बनेगी। नानउ की जनसभा में कुल 14 मिनट के भाषण में मुख्यमंत्री ने मुलायम और मायावती के नाम से दूरी बनाए रखी। पांच वर्ष पहले इसी मैदान पर अखिलेश यादव ने कांग्रेस के टू जी घोटाले सहित एनआरएचएम घोटालों पर निशाना साधा था।

अतरौली विधानसभा क्षेत्र के आलमपुर चौराहे पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अतरौली को बड़ी चुनावी सौगात देने का एलान किया। विधायक वीरेश यादव की ओर से शुगर मिल की डिमांड पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उससे पहले अतरौली में प्रदेश का पहला माडर्न दुग्ध प्लांट खोला जाएगा। इस प्लांट से दूध खरीदकर स्कूलों में बच्चों को दूध और मिल्क पाउडर दिया जाएगा। इससे पशु पालकों की आय और दूध का उत्पादन बढ़ेगा।

जनता से वादा किया कि अब सरकार बनाओ, पालतू पशुओं का इलाज करने के लिए पशु चिकित्सक एक फोन पर आपके घर आएंगे। किसान बीमा की धनराशि पांच लाख रुपया किया था, इसे और बढ़ाया जाएगा। 
बिजली क्षेत्र में और सुधार होगा। गांवों को 24 घंटे बिजली मिलेगी। लैपटाप का वादा पूरा किया, अब स्मार्टफोन से युवाओं को जोड़ा जाएगा। 100 नंबर पर फोन करते ही पुलिस हाजिर हो जाती है। 102, 108  एंबुलेंस सेवा जनता की सेवा कर रही है। सपा का काम जमीन पर दिख रहा है। 

नोटबंदी पर हमले के साथ ही कहा ढाई साल में केंद्र सरकार ने कुछ नहीं किया। बसपा पर मुख्यमंत्री ने एक ही जुमला इस्तेमाल किया कि पत्थर वाली सरकार लड़ाई से बाहर हो गई है। 

जनसभा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू, चेयरमैन साजिदा बेगम, योगेंद्र शर्मा, विजयपाल सिंह यादव, मुकेश माहेश्वरी, जस्सू शेरवानी, शिशांक कौशिक, भगवान सहाय शर्मा, बौबी शर्मा, हऊआ चौधरी, चौ. कृष्ण गोपाल, बाडुल्ली चौधरी, नीरज यादव, डॉ. कबीर खान, मो. रहीस खान, इश्तकार कुरैशी, जैद नंबरदार, रवेंद्रपाल लोधी, सीताराम शर्मा, आजम खां, चौ. रंजीत सिंह, चोब सिंह प्रधान, वीरपाल प्रधान, मुकेश यादव, सोपाली सरपंच, संदीप यादव, फरीद खान, इश्तकार कुरैशी आदि सपा नेता जनसभ्‍ाा में प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें