फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: करवाचौथ पर छाये रहे हल्के डिजाइनर गहने और इलेक्ट्रोफॉर्मिंग की ज्वेलरी

विज्ञापन
एक शोरूम से ज्वेलरी पसंद करतीं महिलाएं। - फोटो : samvad
विज्ञापन
करवाचौथ पर सराफा बाजार गुलजार रहा, सुबह से शाम तक ग्राहकों की आवाजाही होती रही। कई लोगों ने अपनी पत्नी को उपहार देने के लिए गहनों की खरीदारी की। हल्के गहनों के साथ इलेक्ट्रोफॉर्मिंग ज्वेलरी की भी खूब मांग हुई।
विज्ञापन


इस खास मौके पर सभी ज्वेलरी शोरूम की खास सजावट की गई थी। ग्राहकों के लिए पेयजल और चाय का भी प्रबंध किया गया। पार्किंग के लिए भी दुकानों का स्टाफ जूझता रहा। पूरे दिन बाजार में जबरदस्त खरीदारी हुई। सराफा कारोबारियों ने बताया कि एक नवंबर को पुष्य नक्षत्र और उसके बाद धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। दिवाली और उसके बाद शुरू हो रहे सहालग तक बाजार को संजीवनी मिलती रहेगी। एक वर्ष बाद ऐसा मौका आया है। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के कारण ग्राहक इस अवसर का पूरा लाभ ले रहे हैं।


इलेक्ट्रोफॉर्मिंग ज्वेलरी क्या है
इलेक्ट्रोफॉर्मिंग ज्वेलरी एक ऐसी आधुनिक तकनीक है, जिसमें बिजली की मदद से किसी सांचे या वस्तु के ऊपर सोने और चांदी की परत जमाई जाती है। इस तकनीक से बनने वाले आभूषण दिखने में भारी और बड़े होते हैं, लेकिन वजन में हल्के होते हैं।
विज्ञापन


इलेक्ट्रोफॉर्मिंग ज्वेलरी की मांग हर साल बढ़ रही है। ज्वेलरी की यह तकनीकी दो वर्ष से अलीगढ़ में उपलब्ध है। लगभग 100 बड़ी दुकानों में इसकी उपलब्धता है। यह सामान्य सोने और चांदी की तुलना सस्ती है, जिससे ग्राहकों के बीच में तेजी से लोकप्रिय हो रही है।
-पल्लव सिंघल, तिलकधारी ज्वेलर्स, निजरंनपुरी रामघाट रोड।
बृहस्पतिवार को 24 कैरेट सोना 1,45,700 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 2,01000 रुपये प्रति किलो के भाव में बिकी है। कीमतों में कमी होने के बाद से निवेशक भी अब पक्का सोना और पक्की चांदी में निवेश कर रहे हैं। यह खरीदारी और निवेश, दोनों के लिए सुनहरा मौका है।
-बबलू वर्मा, सुंदर एंड संस ज्वेलर्स, खैर बाईपास।
करवाचौथ के दिन दोपहर तीन बजे तक बाजार में महिलाओं ने खरीदारी की। शुक्रवार से दिवाली तक अच्छी खरीदारी होने की उम्मीद है। एक वर्ष बाद सराफा बाजार में खरीदारी की रौनक लौट रही है, यह राहत की बात है।
-योगेंद्र गर्ग, नकुल ज्वेलर्स, रेलवे रोड।
इस वक्त ग्राहक हल्के डिजाइनर गहनों की खरीदारी कर रहे हैं। कई ग्राहक धनतेरस के लिए गहने पसंद कर ऑर्डर बुक करा रहे हैं। दिवाली तक अच्छे कारोबार की उम्मीद है। सराफा बाजार में महीनों बाद ऐसी रौनक हो रही है।
विज्ञापन

-धनंजय वार्ष्णेय, भैंयन ज्वेलर्स, फूल चौराहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें