फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट टूटकर गिरी, एक की मौत, चार जख्मी

विज्ञापन
लिफ्तट टूटने की घटना के बाद रात्रि में थाने के बाहर जमा भीड़। संवाद - फोटो : HARDUAGANJ
विज्ञापन
रामघाट रोड पर तालानगरी क्षेत्र की हाउसिंग सोसाइटी रसिक टावर की एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में शनिवार सुबह लिफ्ट टूटने से एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घायलों को जेएन मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या और मशीनरी में गड़बड़ी की धाराओं में ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

तालानगरी क्षेत्र में रसिक टावर में निर्माण कार्य चल रहा है। नौ मंजिला इमारत में अस्थाई लिफ्ट लगाकर काम किया जा रहा है। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे तीसरी मंजिल से नीचे आ रही लिफ्ट का तार अचानक टूट गया। जिससे तेज आवाज के साथ लिफ्ट सीधे नीचे आ गिरी। इसमें सवार पांच श्रमिक बुरी तरह घायल हो गए। अन्य मजदूरों ने उन्हें लिफ्ट से बाहर निकाला और निजी वाहनों से उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां 40 वर्षीय बैचेन निवासी ऊसरगंज पिलौना गोधा को मृत घोषित कर दिया।
उसके साथी कल्याण सिंह निवासी कयामपुर मोड़, गुड्डू निवासी पिलौना गोधा, दिलशाद निवासी जीवनगढ़ और सुनील निवासी सूरजपुर बरला का उपचार चल रहा है। जिनमें से दिलशाद व सुनील को निजी अस्पताल में ले जाया गया है। इधर, सूचना पर सीओ अतरौली विशाल चौधरी, इंस्पेक्टर हरदुआगंज बृजपाल सिंह आदि पहुंच गए। प्रकरण में मृत मजदूर के पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जमालपुर निवासीे ठेकेदार फुरकान को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

- रसिक टावर में लिफ्ट गिरने से पांच लोग घायल हुए थे, जिनमें एक की मौत हो गई है। प्रकरण में रसिक टावर हाउसिंग सोसाइटी स्वामी की ओर से ठेकेदार के साथ हुआ करार पेश किया गया है, जिसमें ठेकेदार द्वारा सभी प्रकार की जिम्मेदारी संभालना स्पष्ट है। इस आधार पर दुर्घटना के लिए ठेकेदार लापरवाही का जिम्मेदार है। उसी आधार पर जांच व कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकरण में गैर इरादतन हत्या की धारा 304 और मशीनरी में गड़बड़ी धारा 270 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
-विशाल चौधरी क्षेत्राधिकारी अतरौली
बिना रजिस्टर्ड फर्म, बिना श्रमिक बीमा के मजदूरों का काम
हिरासत में लिए गए ठेकेदार फुरकान ने बताया कि वह पेटी ठेकेदार है, जिसके लगभग पंद्रह मजदूर काम करते हैं। फर्म के मामले में पूछने पर बताया कि न तो उसकी कोई रजिस्टर्ड फर्म है और न ही किसी श्रमिक का बीमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें