नगला पदम गांव में शनिवार की दोपहर करीब दो बजे खेत की जोताई के दौरान ट्रैक्टर पलट गया। इससे ट्रैक्टर पर बैठे कन्हैया (25) पुत्र मुन्नीलाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजन के अनुसार ट्रैक्टर भाई प्रमोद चला रहा था और कन्हैया बगल की सीट पर बैठे थे। खेत की जोताई के दौरान अचानक एक नीलगाय ट्रैक्टर के सामने आ गई। उसे बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। प्रमोद तो ट्रैक्टर से कूद गया लेकिन कन्हैया पलटे ट्रैक्टर के नीचे दबकर बुरी तरह घायल हो गए।
परिजन उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन के अनुसार पांच वर्ष पहले ही उनकी शादी हुई थी। दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनकी मौत से पत्नी सहित परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ मोनू आर्य का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर नहीं मिली है।