फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कोहरे के चलते लिच्छवी एक्सप्रेस रद, कई ट्रेनें देर से पहुंचीं

Sat, 02 Dec 2023 02:43 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कोहरा बढ़ते ही ट्रेनें रद्द होना और लेट होना शुरू हो गईं हैं। 1 दिसंबर को लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन रद रही। नंदन कानन साढ़े तीन घंटे, गोमती एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, मऊ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। 
विज्ञापन
काेहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे का असर रेल संचालन पर दिखाई देने लगा है। इससे ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से स्टेशन पर पहुंच रही हैं। 1 दिसंबर को लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन रद रही। जबकि नंदन कानन साढ़े तीन घंटे, गोमती एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, मऊ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। 

विज्ञापन


महानंदा समेत कुछ ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से काफी देरी से अलीगढ़ स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार दिल्ली से कामाख्या तक चलने वाली विशेष गाड़ी का नौ दिसंबर से संचालन होगा। इस ट्रेन का अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दोनों तरफ से ठहराव निर्धारित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें