फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गड़बड़ी पर खैर के सात एवं हरदुआगंज के एक बीज विक्रेता का लाइसेंस निलंबित

Sun, 18 Jun 2023 12:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। खरीफ सत्र में कृषकों को गुणवत्तायुक्त बीज को निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने एवं वितरण किए जाने को लेकर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बीज एवं उर्वरक की दुकानों पर औचक निरीक्षण एवं छापेमारी के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में शनिवार को जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक छापामार कार्रवाई की।
विज्ञापन




छापे के दौरान 31 बीज नमूने संग्रहित किए गए। इस दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर आठ प्रतिष्ठानों के बीज विक्रय प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी के अनुसार अभिलेख अपूर्ण होने, कृषकों को कैश रसीद न देने और बीज क्रय के अभिलेख के रख- रखाव सही न होने पर कस्बा खैर के गणेश खाद एवं बीज भंडार, कृष्णा फर्टिलाइर्जस, प्रभू दयाल- रमेशचंद, राहुल फर्टिलाइर्जस, ओम ट्रेडर्स, मुकेश ट्रेडर्स, शंकर फर्टिलाइर्जस खैर एवं समर्थ साईं खाद बीज भंडार हरदुआगंज के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।



जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया कि जिले भर में 63 स्थानों पर छापेमारी कर 31 नमूने संग्रहित किए गए हैं। इस दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर खैर के सात एवं हरदुआगंज के एक बीज विक्रेता समेत आठ बीज विक्रेताओं के लाइसेंस भी निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें