फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एएमयू के राइडिंग क्लब की जमीन के मामले में दोबारा पीएम को भेजा पत्र

विज्ञापन
एएमयू। - फोटो : Archive
विज्ञापन
एएमयू के राइडिंग क्लब की जमीन को बचाने के लिए प्रधानमंत्री को दोबारा पत्र भेजा गया है। यह पत्र जिला ओलंपिक एसोसिएशन संघ के सचिव मजहर उल कमर ने भेजा है। इससे पहले छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष मोहम्मद नदीम अंसारी ने पत्र भेजा था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्लब विश्वविद्यालय की गौरवशाली खेल परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां से तैयार खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। मजहर ने कहा कि केंद्र सरकार देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया जैसे अभियानों को आगे बढ़ा रही है।


उच्च शिक्षण संस्थानों में खेल सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में किसी स्थापित खेल मैदान को कमजोर करने या उसके उपयोग को प्रभावित करने की कोई भी कार्रवाई खेल विकास की भावना के विपरीत होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय से मांग की कि उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी कर एएमयू के घुड़सवारी मैदान को खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने कहा कि यह जमीन नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के सपनों की उड़ान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें