फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटक रहा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत कायम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले बृहस्पतिवार को जवां के गांव बरौला में देखा गया तेंदुआ यहां-वहां भटक रहा है। 26 जनवरी को गांव सुम्मेरा में तेंदुआ देखे जाने से आसपास के गांवों में हड़कंप मचा हुआ है। इसके चलते वन विभाग की टीम ने हजारा नहर के पास लगे पिंजरे का स्थान बदल दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से तेंदुए का खौफ बना हुआ है। गांव बरौली के समीप खेतों में कंटीले तारों में दौड़ रहे करंट से एक तेंदुए की मौत हो गई थी। इसके बाद समीपवर्ती गांव बरौला में पिछले बृहस्पतिवार को एक और तेंदुआ देखे जाने के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
पीलीभीत से मंगाया गया पिंजरा हजारा नहर के पास लगाया गया है, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है। इसी बीच 26 जनवरी को जवां के गांव सुम्मेरा में तेंदुआ देखे जाने की खबर ने ग्रामीणों को खौफ पैदा कर दिया है। वन संरक्षक अदिति शर्मा ने बताया कि तेंदुआ अभी भी वन विभाग की टीम की पकड़ से दूर है। उसे पकड़ने के लिए हजारा नहर के पास लगे पिंजरे का स्थान बदल दिया गया है। यह तेंदुआ बार बार स्थान बदल रहा है। पिछले दिनों इसे बुलंदशहर में देखा गया था। ग्रामीणों से रात में अकेले बाहर न निकलने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें