फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lekhpal Main Exam: हाथरस में 10 केंद्रों पर 21 मई को 3408 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, रहेगी कड़ी सुरक्षा

Tue, 19 May 2026 04:15 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में लेखपाल मुख्य परीक्षा में परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन जांच कराने और नकल सामग्री एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। महिला परीक्षार्थियों की जांच महिला कर्मियों से ही कराने को भी कहा गया।
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 21 मई को आयोजित होने वाली लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। हाथरस जिले में 10 केंद्रों पर 3408 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रकाशचंद्र ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन


एडीएम ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहकर परीक्षा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, शौचालय एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन जांच कराने और नकल सामग्री एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए। महिला परीक्षार्थियों की जांच महिला कर्मियों से ही कराने को कहा। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे एवं टीवी स्क्रीन की व्यवस्था करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए गए।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें