फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 अभ्यर्थियों ने नहीं दिया लेखपाल भर्ती के लिए साक्षात्कार

Sat, 27 Feb 2016 02:12 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा में चयनित 419 अभ्यर्थियों में से 34 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में हिस्सा नहीं लिया। चार दिन तक दो बैचों में चली साक्षात्कार प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई। चयनित अभ्यर्थियों के लिफाफे सीलबंद कर स्ट्रांग रूम में रखवा दिए गए हैं। अब प्रशासन को परिणाम की घोषणा के लिए शासनादेश का इंतजार है।
विज्ञापन

जनपद में लेखपालों के 321 पद स्वीकृत हैं। लंबे समय से नहीं हुई लेखपाल भर्ती के कारण वर्तमान में मात्र 202 लेखपालों पर तहसील समेत अन्य महत्वपूर्ण कामों का दबाव था। रिक्त पड़े 119 पदों के लिए 16 सितंबर 2015 को लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा हुई। इसमें जनपद में 419 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया।
इन अभ्यर्थियों की साक्षात्कार प्रक्रिया 22 फरवरी से आरंभ हुई थी। यह प्रक्रिया आज पूर्ण हो गई। चार दिन तक चली इस प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार दो बैचों में हुए। एडीएम प्रशासन संजय चौहान की अगुवाई वाले ए बैच में 210 अभ्यर्थियों में से 189 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिये। 21 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जबकि एडीएम वित्त एवं राजस्व डा.वीके सिंह की अगुवाई वाले बी बैच में 209 में से 196 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिये। 13 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इन सभी का परिणाम सील बंद लिफाफों में ट्रैजरी के स्ट्रांग रूम में डबल लॉक में रखवा दिया गया है। 
विज्ञापन

रेंडमली सलेक्ट किये गए अभ्यर्थीसाक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान पूर्ण पारदर्शिता बरतने के लिये लिखित परीक्षा में सफल सभी अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिये रेंडमली सलेक्ट किया गया। यानी कि चयन पैनल को पता ही नहीं होता था कि उसके पैनल के समक्ष कौन से अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए आएंगे। 
21 युवतियों ने भी दिए साक्षात्कारअलीगढ़। लेखपालों के पदों पर अब तक मात्र लड़के ही आवेदन करते थे। लेकिन लेखपाल भर्ती परीक्षा 2015 में युवतियों ने भी इस पद के लिए न केवल आवेदन किए, बल्कि लिखित परीक्षा पास कर करीब 21 लड़कियां साक्षात्कार के लिए भी प्रस्तुत हुई। इनमें ए बैच में छह तो बी बैच में पंद्रह लड़कियों ने साक्षात्कार दिये।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें