फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अवैध को छोड़ वैध को गो-तस्कर बना रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा ने शुक्रवार को पुलिस की पशु-गो तस्करों पर कार्रवाई के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सीधा आरोप लगाया है कि पुलिस अवैध को छोड़ वैध लोगों पर कार्रवाई कर रही है। जो लोग आए दिन तय संख्या से ज्यादा पशुओं को भरकर ले जा रहे हैं और कट्टी कर रहे हैं, उन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। बल्कि जो गोशालाओं के वैध दस्तावेजों संग जाते हैं, उन्हें पशु क्रूरता में बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन

इसे लेकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी, उपाध्यक्ष सौरभ चौधरी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कहा कि पिछले दिनों महुआ खेड़ा पुलिस ने जिरौधी धूम सिंह के भाजयुमो मंडल के मंत्री रामकुमार व भाजयुमो कार्यालय प्रभारी विवेक भारद्वाज उर्फ विक्की पंडित को इसी मंशा से बंद कर दिया, जबकि वे वैध पर्ची लेकर पशुओं को शिफ्ट कर रहे थे।
मगर शहर में हर दिन ज्यादा संख्या में पशु जाते हैं, वे पुलिस को नहीं दिखते। पुलिस को अगले 48 घंटे में यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई ऐसी गाड़ी जिसमें नियम विरुद्ध पशुओं को भरकर लाया जा रहा हो उस पर तत्काल पशु क्रूरता अधिनियम की कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। अन्यथा भाजयुमो की पूरी टीम खुद अभियान चलाएगी। इस मौके पर महामंत्री धीरज चौधरी, उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर प्रधान, लतेश लोधी धर्मेंद्र लोधी,विनय कुमार,विशाल कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें