लर्निंग लाइसेंस शिविर में लाइसेंस बनवाती युवतियां व महिलाएं
- फोटो : संवाद
शारदीय नवरात्र पर नारी शक्ति के लिए 29 सितंबर को अमर उजाला के तालानगरी स्थित कार्यालय पर परिवहन विभाग (आरटीओ) के सहयोग से विशेष लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आधी आबादी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए छात्राओं व महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
शिविर में अलीगढ़ शहर ही नहीं देहात क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में महिलाएं व छात्राएं पहुंचीं। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ शिविर रात साढ़े आठ बजे तक जारी रहा। इसमें 200 से अधिक ऑनलाइन पंजीकरण हुए। शिविर में आरआई चंपक लाल निगम के नेतृत्व में राजीव शर्मा, अभिषेक कुमार आदि की टीम ने आवेदकों को लाइसेंस की प्रक्रिया को समझाया और यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया।
आधी आबादी ने कहा- धन्यवाद अमर उजाला
डीएल बनवाने के लिए अमर उजाला ने अवसर दिया। काफी आसानी से लर्निंग लाइसेंस बन गया।
- प्रियंका सेंगर, विनय नगर
काफी समय से डीएल बनवाने के लिए भटक रही थी। शिविर में आने से समस्या का समाधान हो गया।
- मोनिका, सासनी गेट
डीएल न होने से वाहन चलाने में पुलिस की रोक-टोक होती थी। अब पूछताछ कम होगी। धन्यवाद अमर उजाला।
- कीर्ति शर्मा, बेगमबाग
डीएल बनवाने के लिए आरटीओ कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे थे। अमर उजाला ने अवसर देकर लर्निंग लाइसेंस बनवाने में मदद की है
।- आशी सक्सेना, स्वर्ण जयंती नगर
लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा दिलाने के लिए अमर उजाला का धन्यवाद।
- दीप शिखा, नाैरंगाबाद
डीएल बनवाने की आसान प्रक्रिया जानने के बाद मैंने अपना लर्निंग लाइसेंस बनवाया है। काफी खुशी हो रही है।
- अर्चना शर्मा, लोधी विहार