फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मिनट बचाने के चक्कर में गईं पांच जानें

Thu, 12 May 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
रायपुर खास के मुनेश, दुर्गेश, श्यामसुंदर आदि ने बताया कि घटना से पहले बस मालिक का हेल्पर के पास फोन आया था। उसने चालक से बात कराने को कहा था। बस मालिक ने ड्राइवर से कहा था कि बस बहुत लेट कर दी। पांच मिनट में जिरौली धूम सिंह बस नहीं पहुंची तो अगला नंबर कट जाएगा। चालक ने उससे फोन पर कहा चिंता मत करो बस पांच मिनट में ही पहंच जाएगी। इतना कहते ही चालक ने बस की स्पीड बढ़ा दी। तभी अचानक बुलेरो से बचाने के चक्कर में चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई।
विज्ञापन

पांच ट्रैक्टर लेकर पहुंचे ग्रामीण
बस पलटने की सूचना पर लोहगढ़ निवासी बॉबी शर्मा प्रधान, ठा. केदार सिंह, टीटू राघव समेत तमाम लोग आनन फानन में मौके पर पहुंचे। बॉबी प्रधान मनरेगा की लेबर लेकर मौके पर पहुंच। उसके बाद गांव से पांच और ट्रैक्टरों और रस्सा आदि की व्यवस्था कराई गई। ट्रैक्टरों से बस को खींचकर सवारियों को निकाला गया। जिला पंचायत सदस्य राकेश शर्मा भी जेसीबी लेकर मौके पहुंचे। घटना के बाद बड़ी संख्या में मौके पर लोग पहुंच गए थे।
बिना परमिट दौड़ रही हैं डग्गेमार बसें
अतरौली क्षेत्र में हरदोई, बाढ़ौल, रायपुर  खास, बढ़ौली आदि क्षेत्रों में करीब एक दर्जन अवैध बसों का संचालन हो रहा है। ये बसें रोजाना सवारियां लेकर दिल्ली जाती हैं। इनके पास कोई परमिट आदि  नहीं है। सपा के बॉबी शर्मा, डॉ. कबीर  खान इसकी शिकायत कई बार कर चुके हैं,  पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आरोप है कि बस संचालकों को कुछ स्थानीय पुलिस वालों और आरटीओ दफ्तर का संरक्षण प्राप्त है।
विज्ञापन

तालाब में पलटने से होता बड़ा हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अनियंत्रित बस पहले तालाब की ओर गई फिर न जाने कैसे स्टेयरिंग कट गई और बस खेत में पलट गई। तालाब कई फुट गहरा है। अगर बस उसमें पलटती तो हादसा बहुत बड़ा हो सकता था।
नेताओं का लगा जमावड़ा
हादसे की सूचना पर विधायक वीरेश यादव, विधायक जफर आलम, पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा, बसपा प्रत्याशी इलियास चौधरी, ताहिर अली गाजी, सपा नेता भागवान सहाय शर्मा, समाज सेवी पवन वर्मा, प्रशांत मुद्गल, डॉ. पुष्पेंद्र लोधी, कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल, उदयपाल लोधी, सचिन जैन, संतोष गुप्ता, शोभा देवी, मनोज भैया समेत तमाम नेतागण अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
गांव ने दिया ईमानदारी का परिचय
घटना के बाद पुलिस के पहुंचने तक ग्रामीणों ने सभी सवारियों को अस्पताल भिजवाते हुए बस को भी सीधा करा दिया। बस में सवारियों का सामान, रुपये, गहने आदि थे। वहां मौजूद लोहगढ़ के ग्रामीणों ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक भी सामान गायब नहीं होने दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस की सुपुर्दगी में सारा सामान दे दिया गया।
यह हैं घायल
मुस्तकीम, सादिक पनेहरा, सुजाता, कस्तूरी निवासी रायपुर कोठी, टीटू व उसका भतीजा विक्रम, प्रीती व सुमित्रा कुंजनपुर, लियाकत, दुर्गेश महका, पनमेश्वरी शर्मा सैदालमपुर, मुकेश कुमार मोहकमपुर, मथुरी सिंह रायपुर  खास, रामवीर सिंह धनसारी, तुलसी, आशा, धर्मवती  खेड़ा कलियानपुर, हसीना बेगम दताचोली, टीटू, कस्तूरी, बनी सिंह कोठी नगला, नीरू हरदोई, सीमा, राखी, शिवम, हिमांशु, सोनम गहतोली निर्मल समेत करीब छह दर्जन लोग घायल हुए हैं। इनमें मेडिकल में भर्ती प्रीति, सुमित्रा सहित तीन की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें