फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर में आग, दंपती और उनका बेटा झुलसा

विज्ञापन
गैस सिलेंडर में आग लगने से घायल जुवैद। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के सासनी गेट थाना क्षेत्र के सराय बीवी मोहल्ले में मंगलवार सुबह एक घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लग गई। आग बुझाने के दौरान दंपती और उनका 14 साल का बेट झुलस गया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि आग के विकराल होने या सिलिंडर के फटने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वाकया सुबह नौ बजे करीब का है। सराय बीवी की कुआ वाली गली में रहने वाले जुवैद की पत्नी गोलो छोटे गैस सिलिंडर पर खाना बना रही थीं। तभी गैस सिलिंडर में लगा पाइप लीक होने लगा और देखते ही देखते उसने आग पकड़ ली। गोलो ने आग बुझाने की कोशिश की तो वह आग में झुलस गई।
चीखपुकार सुन गोलो का पति और बेटा सुफियान आ गया। दोनों बाप-बेटे ने मिलकर जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। इसके बाद चीखपुकार सुन मोहल्ले के लोग आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। यहां उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई। इंस्पेक्टर सासनी गेट जावेद खां के मुताबिक घटना में झुलसे तीनों लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। इसमें किसी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें