फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की लाइन में लीकेज जामा मस्जिद की दीवारों में पड़ीं दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी से पहले बिछी पानी की पाइप लाइन अब लोगों के लिए खतरा बन गई है। लाइन में लीकेज होने से जामा मस्जिद सहित कई घरों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। हर वक्त लोग खतरे के साये में रहते हैं। लीकेज ठीक न होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद के गेट के सामने से गुजर रही पाइप लाइन से कई दिनों से पानी रिस रहा है, जो मस्जिद की दीवारों को नुकसान पहुंचा रहा है। दीवारों में दरारें आने के साथ ही प्लास्टर भी उखड़ रहा है। इससे पहले भी यही समस्या आई थी। ज्यादा नुकसान न हो। इसके लिए मस्जिद की कमेटी ने दीवारों की मरम्मत कराई थी। पाइप लाइन की लीकेज से ऊपरकोट इलाके के अलावा शेखान मोहल्ले के कई घरों की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं, जिसे देख कर लोग सहम जा रहे हैं। लोगों ने बताया कि आजादी से पहले बिछी पाइप लाइन अभी तक नहीं बदली गई। पुरानी होने के कारण उसमें लीकेज हो गया है, जिसका पानी अब सड़क पर बहने लगा है।
जामा मस्जिद ऐतिहासिक धरोहर
मुगलकाल में मोहम्मद शाह के शासनकाल में कोल गवर्नर साबित खान ने वर्ष 1724 में ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद का निर्माण शुरू कराया था, जो वर्ष 1728 में बनकर तैयार हुई। मस्जिद में कुल 17 गुंबद हैं। मस्जिद के तीन गेट हैं। इन दरवाजों पर दो-दो गुंबद हैं। 17 गुंबदों वाली जामा मस्जिद में एक साथ पांच हजार लोग नमाज पढ़ सकते हैं। वर्ष 1857 गदर के शहीदों की कब्रें भी यहां हैं। गुंबदों में कई कुंतल सोना लगे होने की चर्चा है। सफेद गुंबद वाली संरचना व खूबसूरती से बने खंभों में मुगलकाल की कला और संस्कृति की खास विशेषताएं हैं।
विज्ञापन

जामा मस्जिद के गेट के सामने भूमिगत पाइप से पानी रिसने की शिकायतें कई बार की, लेकिन समस्या हल नहीं हुई। इससे मस्जिद सहित अन्य घरों की दीवारों में दरारें आ गई हैं।
- गुलजार अहमद, समाजसेवी
भूमिगत पाइप में लीकेज होने पर कई घरों की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं, जो जिंदगी को मुश्किल में डाल सकती है। इससे घरों में रह रहे लोगों को हमेशा डर बना रहता है।
विज्ञापन

- मोहम्मद शहरोज, ऊपरकोट
भूमिगत पाइप में लीकेज की समस्या प्राथमिकता के आधार पर दूर कराई जाएगी। सोमवार को इलाके का निरीक्षण करेंगे, ताकि लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके।
- अनवर ख्वाजा, महाप्रबंधक, जल, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें