फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एक नवंबर को कान्हा वन में लगेगा विधिक जागरूकता शिविर

विज्ञापन
जानकारी देते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव साक्षी गर्ग एवं नोडल अधिकारी प्रतिभा सक्सेना स्रो
विज्ञापन
निःशुल्क कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी
विज्ञापन


अलीगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एक नवंबर को आगरा रोड स्थित कान्हा वन गेस्ट हाउस में सुबह 10 बजे से वृहद विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें आमजन को निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिलेगी।

शिविर की तैयारियों को लेकर विशेष न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी प्रतिभा सक्सेना की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय के पुस्तकालय सभागार में बैठक हुई। प्राधिकरण की सचिव साक्षी गर्ग ने अधिकारियों को विभागीय स्टॉल लगाकर योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभ की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र लाभार्थियों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने को भी कहा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में एडीएम वित्त प्रमोद कुमार, एसीएम परितोष मिश्रा, सीएमओ डॉ. आरएन सिंह, डीडीओ सुभाष नेमा, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें