फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलबीएस : भाषण प्रतियोगिता में सोनिका रहीं अव्वल

Sat, 19 Jan 2019 02:06 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय में अमर उजाला अपराजिता द्वारा कार्यक्रम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत आगरा रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय में ‘सशक्त बेटियां सशक्त भारत’ विषय पर प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने कहा कि नारी कमजोर नहीं, बल्कि मजबूत हैं। बेटियां कार से लेकर हवाई जहाज तक उड़ा रही हैं। प्रतिभागियों ने अपने विचार बहुत ही सुंदर ढंग से रखा। इसमें छात्रा सोनिका सिंह प्रथम, पूनम द्वितीय रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. मीनाक्षी कुदेशिया, मंजू सक्सेना रहीं। प्राचार्य डॉ. रजनी गुप्ता ने अमर उजाला बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों में उत्साह का संचार होता है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होंगी, तब भारत और सशक्त होगा। राज सक्सेना ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय आना एक सतत प्रक्रिया है, लेकिन प्रतियोगिता में हिस्सा लेना ज्यादा महत्वपूर्ण है। 

स्टेडियम में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता आज
अलीगढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम में अमर उजाला, अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन, स्पोर्ट्स स्टेडियम, जादौन बिल्डर्स के संयुक्त तत्वावधान में अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत महिला क्र्रिकेट प्रतियोगिता शनिवार को होगी। सुबह आठ बजे पहला मैच शुरू होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ थाना सासनी गेट की थानाध्यक्ष अरुणा राय व  उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी करेंगे।प्रतियोगिता में टीकाराम कन्या महाविद्यालय, चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज, सिटी हॉक्स सहित चार टीमें खेलेंगी। शाम चार बजे विजयी खिलाड़ियों को एसएसपी आकाश कुलहरि पुरस्कृत करेंगे। प्रतियोगिता के संयोजक अर्जुन सिंह फकीरा (जादौन बिल्डर्स) हैं। प्रतियोगिता में सहयोगी यासीन शम्स (अलीगढ़ बॉडी बिल्ंिडग एंड फिटनेस एसोसिएशन), तस्लीम मुख्तार (एम्चोयर टग ऑफ वार), नदीम खांडे (अलीगढ़ मंडल कुश्ती संघ भारतीय पद्धति), विपिन चौधरी (स्मार्ट विलेज फाउंडेशन) हैं। 
विज्ञापन



नीहार मीरा नेशनल सीसे स्कूल में ताइक्वांडो प्रशिक्षण आज 
अलीगढ़। अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत नीहार मीरा नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार सुबह 10 बजे छात्राओं को अलीगढ़ मार्शल आर्ट्स एकेडमी के कोआर्डिनेटर असरार अहमद आत्म रक्षा का गुर सिखाएंगे। प्रिंसिपल कल्पलता चंद्रहास ने बताया कि इस प्रशिक्षण से छात्राओं में आत्म विश्वास जाग्रत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें