गभाना तहसील में हनुमान चालीसा का पाठ करते अधिवक्ता।
- फोटो : samvad
गभाना में सरकार द्वारा निबंधन कार्य को सब रजिस्ट्रार कार्यालय से हटाकर निजी हाथों में सौंपकर फ्रंट ऑफिस खोलने के विरोध में अधिवक्ता 25 वें दिन भी हड़ताल पर रहे। मानव शृंखला बनाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।
दि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयप्रकाश बघेल, युवा राजस्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा फ्रंट लाइन खोलने से हजारों अधिवक्ता, कातिब व स्टाम्प वेंडर बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक फ्रंट कार्यालय खोले जाने का आदेश वापस नहीं होता है तब तक हड़ताल पर जारी रहेगी। इस मौके पर हिम्मत सिंह, अरुण कुमार सिंह, संजय चौहान, विनेश कुमार सिंह, सतीश शर्मा, जितेंद्र पाल सिंह, महेश कश्यप आदि मौजूद रहे।