फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मोबाइल पर सट्टा-जुआ खेलने पर कसेगा कानून का शिकंजा

Thu, 07 Sep 2023 12:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
अतरौली में प्रधान-सभासदों के साथ बैठक करते एसडीएम और सीओ।  संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
एसडीएम अनिल कटियार व सीओ मोहसिन खां ने कोतवाली में ग्राम प्रधान, सभासद व चौकीदारों के साथ बैठक की। सीओ ने कहा कि शिकायतें मिल रही हैं कि कस्बों से गांवों तक कुछ लोग मोबाइल फोन पर जुआ, सट्टा व गेम के अवैध कारोबार में लिप्त हैं। कई संदिग्धों के मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाए गए हैं। मोबाइल पर सट्टा-जुआ खेलने वालों पर कानून का शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन




कहा कि गांवों में कौन-कौन ऐसे धंधों में शामिल है इसकी जानकारी ग्राम प्रधान, चौकीदार व सभ्रांत लोग पुलिस को दें। अवैध धंधों से घरों में बर्बादी आती है। युवा रास्ता भटककर गलत मार्ग पर पड़ जाते हैं। पुलिस भी अपनी तरफ से ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने जा रही है। ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी लगाए जाएंगे। कई संदिग्ध लोगों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए जा रहे हैं। गांवों में जुआ-सट्टा व शराब का अवैध धंधा कतई नहीं होने दिया जाएगा।



गांव में कोई भी अवैध कार्य होने पर ग्रामीण कोतवाली इंस्पेक्टर के मोबाइल नंबर 9454402773, एसडीएम के मोबाइल नंबर 9454417751, सीओ के मोबाइल नंबर 9454401244 पर शिकायत कर सकते हैं। शिकायत करने वालों की पहचान गोपनीय भी रहेगी। बैठक में कोतवाल रणजीत चौधरी, आबकारी इंस्पेक्टर मनोज श्रीवास्तव, एसआई नफीस अहमद, सुभाष मलिक, चौ. जगवीर सिंह प्रधान, गिरीश चौधरी, अनिल चौधरी, रामभान सिंह, विजयपाल सिंह सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें