फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पांच से शुरू होंगी लॉ की कक्षाएं

Wed, 02 Mar 2016 01:31 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद प्रॉक्टर ने छात्राओं को बताया कि अब यह कक्षाएं पांच मार्च से चलाई जाएंगी। सपा छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष मुंतजिम किदवई व अन्य छात्र-छात्राओं ने ने डीएस कॉलेज में बीएएलएलबी चतुर्थ एवं पंचम वर्ष  के अलावा एलएलबी द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की कक्षाऐं शुरू कराने की मांग की। 
विज्ञापन

उनका कहना था कि डीएस कॉलेज में पिछले वर्ष भी क क्षाएं समय से न चलने के कारण कोर्स पूरा नहीं हो पा पाई थी। फरवरी समाप्त हो गया है लेकिन अभी तक कक्षाएं शुरू नहीं हुई हैं। बीए और अन्य विषयों की परीक्षाएं 10 मार्च से हो रही हैं। बीएएलएलबी द्वितीय, तृतीय, पंचम, एलएलबी द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है। न ही इंटरनेट पर आया है।
इस पर प्रॉक्टर पीके शर्मा ने बताया कि पांच मार्च से क्लास लगना शुरू हो जाएंगी। इस अवसर पर  मुंतजिम किदवई, राज शर्मा, शुभम शर्मा, आर्या, राधा शर्मा, उजाला सिंह, उर्वशी गौतम, पूर्णिमा, वसीम अहमद, प्रतिष्ठा, प्रशान्त कुमार, शाहनवाज अली, दिगम्बर चौधरी, सलमान खान, मोहम्मद फैजल, गुन्जन शर्मा, आलोक शर्मा, अंजली, अतुल, ज्ञानेन्द्र, हिमांशु, ज्योति, खालिद, लाजपत सिंह, माधुरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें