फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बेसवां में खेली लठामार होली

विज्ञापन
लठमार होली खेलते हुरियारे व संखिया - फोटो : samvad
विज्ञापन
बेसवां स्थित विश्वामित्रपुरी में रविवार को ब्रजवासी समाज के तत्वावधान में धरणीधर सरोवर स्थित राधाकृष्ण घाट पर लठामार होली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


चेहरे पर घूंघट और हाथों में लट्ठ लिए सखियों ने कृष्ण रूपी हुरियारों पर जमकर लट्ठ बरसाए। हुरियारों ने ढाल से बचाव करते हुए होली गीत गाए। कार्यक्रम में लड्डू मार होली, चुन्नी मार होली व फूलों की होली भी खेली गई। दिल्ली, नोएडा, आगरा, हाथरस व इगलास सहित विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु व हुरियारे होली खेलने पहुंचे। समाज के अध्यक्ष हरीश कटारा ने पुष्पवर्षा की। इस दौरान राहुल शर्मा, विधि सिंह, मुकेश शर्मा ने होली के भजन गए। इस बीच महारास व राधा-कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। आयोजन में मुख्य अतिथि कालीचरण सिंह जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल रहे। इस दौरान हरीश कटारा, पूर्व एडीएम यादराम वर्मा, प्रदीप प्रधान, अमित ठेनुआं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें