फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाजारों में देर रात जमकर हुई खरीदारी

विज्ञापन
अमीर निशा मार्केट में चूड़ी पसंद करतीं महिलाएं। - फोटो : samvad
विज्ञापन

विज्ञापन






बकरीद से पहले पूरे जिले के बाजारों में जबरदस्त भीड़ रही। लोगों ने सूती कुर्ते-पायजामे, टोपी, इत्र, तसबीह और घरों की सजावट का सामान खरीदा। महिलाओं ने भी कपड़े, शृंगार का सामान, फुटवियर और आभूषण खरीदे। बच्चों के लिए किडस वियर की दुकानों में भीड़ रही। जिन घरों में हाल ही में निकाह या बच्चों का जन्म हुआ है, वहां की महिलाओं ने छोटे बच्चों के लिए कई तरह के सामान खरीदे।
विज्ञापन



ऊपरकोट, रेलवे रोड, देहलीगेट चौराहा, गोंडा रोड, सराय हकीम, रामघाट रोड, अमीरनिशा, मेडिकल रोड, सेंटर प्वाइंट, नौरंगाबाद सहित अन्य बाजारों में भीड़ रही। ऊपरकोट, शाहजमाल ईदगाह, जमालपुर, जीवनगढ़ के कई स्थानों पर बकरों की खरीदारी हुई। बकरों की कीमत दस हजार से 50 हजार के बीच रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें