फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चॉकलेट के बहाने बुलाया: मकान मालिक ने की छात्रा से छेड़खानी, किरायेदार ने कराया मुकदमा, गिरफ्तार

Wed, 22 Oct 2025 04:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोप है कि परिवार की कक्षा पांच में पढ़ने वाली 11 साल की बालिका को मकान मालिक ने चाॅकलेट के बहाने से अपने कमरे में बुला लिया और फिर उससे छेड़खानी करने लगा। बालिका ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी ने उसको छोड़ दिया और खुद कमरे से भाग गया।
विज्ञापन
छेड़खानी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना क्वार्सी क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराये पर रहने वाले परिवार ने मकान स्वामी पर 11 साल की बेटी संग चाॅकलेट देकर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को 21 अक्तूबर देर शाम गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


क्वार्सी क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक परिवार पिछले कई साल से पदमलाल गुप्ता के मकान में किराये पर रहता है। आरोप है कि परिवार की कक्षा पांच में पढ़ने वाली 11 साल की बालिका को पदमलाल गुप्ता ने चाॅकलेट के बहाने से अपने कमरे में बुला लिया और फिर उससे छेड़खानी करने लगा। बालिका ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी ने उसको छोड़ दिया और खुद कमरे से भाग गया।

पीड़ित परिवार ने थाने में पहुंचकर पूरे मामले की पुलिस को जानकारी दी। सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी 57 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि किरायेदार से किराये के संबंध पुराना विवाद चल रहा है। इस कारण उस पर यह आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें