फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गभाना में 20 करोड़ कीमत की जमीन कब्जा मुक्त कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा में नगर पंचायत की सरकारी अस्पताल के पास की करीब 20 करोड़ रुपये कीमत की 21 बीघा भूमि को बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन की टीम ने कब्जा मुक्त करा लिया।
विज्ञापन

एसडीएम हरिश्चंद्र ने बताया कि कस्बा गभाना में सरकारी अस्पताल के समीप गाटा संख्या 30, 31 और 32 सीलिंग की भूमि के अंतर्गत है। काश्तकारों ने अवैध रूप से कब्जा कर खेती करना शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार को राजस्व, नगर पंचायत की टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश कराई। जांच में 20 करोड़ रुपये कीमत की 21 बीघा भूमि पर अवैध कब्जे पाए गए। टीम ने मौके पर ही अवैध कब्जे को हटाते हुए उक्त भूमि पर सरकारी भूमि का बोर्ड लगवा दिया। एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लगातार अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान ईओ रेनू यादव, राजस्व निरीक्षक राकेश भारती, लेखपाल त्रिलोकी प्रसाद, लिपिक नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें