फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 फीट ऊंची शिव प्रतिमा मंदिर के लिए हुआ भूमि पूजन

विज्ञापन
भीकमपुर स्थित स्मृति सिटी में 51 फुट ऊचे शिव मंदिर का भूमि पूजन करते शेखर सराफ परिवार से लाजेश वार् - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जीटी रोड पर भीकमपुर के पास स्मृति सिटी परिसर में अलीगढ़ की सबसे विशाल 51 फीट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा मंदिर के लिए रविवार को भूमि पूजन हुआ। दावा किया जा रहा है कि यह शिव प्रतिमा आसपास के जिलों में स्थापित शिव प्रतिमाओं से ऊंची होगी।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख व्यवसायी व समाजसेवी स्वर्गीय शेखर सर्राफ के पुत्र अमित सर्राफ के नेतृत्व में स्मृति सिटी में निर्माण कार्य चल रहा है। उसी क्रम में यह विशाल शिव प्रतिमा मंदिर बनवाया जा रहा है। शेखर द रियल स्टेट के निदेशक अमित सर्राफ ने बताया कि यह प्रतिमा न सिर्फ श्रद्धा बल्कि श्रद्धालुओं के लिए एक आकर्षण का केंद्र होगी।
उन्होंने बताया कि स्मृति सिटी में इस भव्य मंदिर के अलावा पहला योगा प्लेटफार्म बनने जा रहा है, जो इस स्मृति सिटी के आदर्श वाक्य को भी सार्थक करता है। इस आदर्श वाक्य में कहा गया है कि स्वस्थ जीवन की नई शुरुआत योग के साथ कीजिए। भूमि पूजन के अवसर पर शहर विधायक संजीव राजा, लाजेश वार्ष्णेय, सुमित सर्राफ, अतुल राजाजी, रचना वार्ष्णेय, आकांक्षा वार्ष्णेय, मीना गुप्ता, धीरेंद्र गुप्ता, उमेश वार्ष्णेय, गोपाल वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें