फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: सरकारी चारागाह व मरघट की जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा, कब्जामुक्त कराने के लिए भाकियू का धरना जारी

Fri, 20 Jun 2025 04:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

चिलकौरा में सरकारी चारागाह व मरघट की जमीन को भूमाफियाओं से कब्जा मुक्त कराने के लिए भाकियू सुनील का धरना चल रहा है। किसानों व ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो 25 जून से भूख हड़ताल शुरू होगी।
विज्ञापन
गांव चिलकौरा मे मांगो को लेकर धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन सुनील पदाधिकारी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोल तहसील क्षेत्र के गांव चिलकौरा में 32 बीघा सरकारी चारागाह व मरघट की जमीन को भूमाफियाओं से कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी व युवा जिलाध्यक्ष कौशल कुमार के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना 19 जून को भी जारी रहा। 

विज्ञापन


किसानों व ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो 25 जून से भूख हड़ताल शुरू होगी। धरना स्थल पर क्वार्सी पुलिस ने धरना समाप्त कराने का प्रयास किया, मगर किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। 

इस अवसर राष्ट्रीय महासचिव हितेश चौधरी, प्रदेश सचिव विनोद चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष काकू यादव, जिलाध्यक्ष किशन सिंह लोधी, जिला सचिव योगेश यादव, मंडल महासचिव रवि बघेल, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार, जिला महासचिव देवेंद्र सिंह, शकुंतला देवी, पुष्पा देवी, सुषमा देवी, मनोरमा देवी, सावित्री देवी आदि किसान व ग्रामीण माैजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें