फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: केकेकेके देवी ट्रस्ट भवन पर भूमाफिया नहीं कर पाएंगे कब्जा, शुरू होंगे आंगनबाड़ी और आधार केंद्र

Mon, 13 Feb 2023 02:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

केकेकेके देवी ट्रस्ट के भवन पर भूमाफियाओं की नजर थी, अब उनके मंसूबे पूरे नहीं हो पाएंगे। अब भवन में तीन आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होंगे, साथ ही एक आधार केंद्र कार्य करेगा।
विज्ञापन
केकेकेकेआर भवन का निरीक्षण करते अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कायस्थ परिवारों की विधवा महिलाओं व आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं का कल्याण कराने के लिए वर्ष 1900 में कृष्ण गोपाल द्वारा अपनी मां के नाम पर केकेकेके देवी ट्रस्ट का गठन किया। केकेकेके देवी ट्रस्ट के एएमयू चुंगी स्थित भवन पर भूमाफियों की नजर थी, वह इसे तोड़ना, बेचना चाहते थे।

विज्ञापन




अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह के प्रयास से केकेकेके देवी ट्रस्ट के भवन को भूमाफियों से बचाया गया। भवन परिसर में मरम्मत, सौन्दर्यीकरण एवं साफ-सफाई का कार्य शुरू कराया गया। सोमवार सुबह जब सभी अधिकारी अपने कार्यालय जाने की तैयारी कर रहे थे, डीएम इंद्र विक्रम सिंह केकेकेके देवी ट्रस्ट भवन पहुंचे। डीएम ने भवन का निरीक्षण किया, खंडहर पड़ा भवन अब चमक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि केकेकेके देवी ट्रस्ट के भवन पर भूमाफियाओं की नजर थी, अब उनके मंसूबे पूरे नहीं हो पाएंगे। अब भवन में तीन आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होंगे, साथ ही एक आधार केंद्र कार्य करेगा। कार्य प्रगति पर है, जल्दी ही यह जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें