फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जरारा में जमीन विवाद दो पक्षों में मारपीट-फायरिंग, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव जरारा में बृहस्पतिवार को दोपहर खेत के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, फायरिंग भी हुई, जिसमें दोनों ओर से सात लोग घायल हुए हैं, जिसमें एक युवक के पैर में गोली लगी है। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

गांव के ही राजेंद्र सिंह और तेजवीर सिंह एक ही परिवार के सदस्य हैं। गांव के लोगों ने बताया कि इनके बीच कई महीनों से करीब सात बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, यह खेत अलीगढ़-पलवल हाइवे के किनारे स्थित है, जिस पर एक पक्ष लंबे समय से खेती कर रहा था, जबकि दूसरा पक्ष भी उसमें अपनी हिस्सेदारी का दावा करता है। बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष खेत पर पहुंचे तो खेत जोतने को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। संघर्ष इतना बढ़ गया कि दो राउंड गोली भी चली, जिसमें एक पक्ष के योगेश बघेल (19) को पैर में गोली लगने की बात कही जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया।
दो घायलों जिला अस्पताल भेजा गया
घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस गांव में गश्त कर रही है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। अधिकारियों ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

इंस्पेक्टर दुष्यंत तिवारी ने बताया कि जानलेवा हमला और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक पक्ष के तेजवीर सिंह, निरंजन, मुकेश, ज्ञानप्रकाश, मनोज, महेश, कुलदीप, सौरभ, धनंजय, विष्णु, मुनेश देवी और हितलेश देवी समेत 12 लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है, जबकि दूसरे पक्ष के रवेंद्र, तेजेंद्र, राजेंद्र सिंह, योगेश सहित 10 लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पक्ष से चार और दूसरे पक्ष से तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें