फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांस नायक की ट्रेन में बिगड़ी तबीयत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से ओडिशा जाने वाली उड़ीसा-भुवनेश्वर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार सेना में लांस नायक की मंगलवार को तबीयत बिगड़ गई। अलीगढ़ स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया। इसी बीच लांस नायक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

आरपीएफ के एसएसआई अमित चौधरी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर की बाप कॉलोनी निवासी 44 वर्षीय ओमकार चंद्र पुत्र काका राम सेना में लांस नायक थे, इस समय उनकी तैनाती ओडिशा के चिल्का में थी। वह आठ जुलाई से बीमार चल रहे थे और उनका ऊधमपुर कमांड हॉस्पिटल मे उपचार चल रहा था। एक अगस्त को डॉक्टरों द्वारा उन्हें स्वस्थ्य घोषित कर दिया गया था। बटालियन के साथी नायक मन बहादुर थापा के साथ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से ओडिशा जा रहे थे। मन बहादुर थापा के अनुसार, सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक ओमकार बेहोश हो गए। इस पर उन्होंने टीटीई और रेलवे स्टाफ से मदद मांगी। इस पर ट्रेन को अलीगढ़ स्टेशन पर रोका गया, यहां मौजूद डॉक्टरों की टीम ने जांच की और ओमकार चंद्र को मृत घोषित कर दिया। ओमकार चंद्र दो बच्चों के पिता थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आर्मी हेड क्वार्टर के अलावा परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें