फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव की मां से बोले वाजपेयी तुम्हारे साथ खड़ी है भाजपा

Fri, 20 Nov 2015 01:50 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। देहली गेट के मोहल्ला खटीकान में हुए सांप्रदायिक झगड़े के पीड़ित गौरव के परिवार से मिलने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी मिलने पहुंचे। उन्होंने गौरव के परिजनों को सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि आपकी मांगों के साथ पूरी भाजपा खड़ी है। 
विज्ञापन

आपको बराबर का मुआवजा दिलाया जाएगा। वाजपेयी ने कहा कि जो घटना घटित हो चुकी है और जो युवक हमारे बीच से चला गया उसको तो वापस नहीं लाया जा सकता है। लेकिन जो घायल हैं सबसे पहली प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि वह ठीक हो जाएं। 
पीड़ित परिवार की ओर से लक्ष्मीकांत वाजपेयी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि हमलावर और अपराधियों व उनके संरक्षकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। पीड़ित पक्ष व निर्दोषों के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए। प्रदेश के एक अन्य जिले में जो घटना हुई है उसी के आधार पर अधिक से अधिक मुआवजा व साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। 
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद सतीश गौतम, भाजपा के जिलाध्यक्ष चौ. देवराज सिंह, महानगर अध्यक्ष दीपक मित्तल, वरिष्ठ नेता मानवेंद्र प्रताप सिंह, भगत सिंह भगवसिया आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें