फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की एक और महिला डॉक्टर कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज की एक और महिला चिकित्सक कोरोना वायरस की चपेट में आ गई है। कोरोना वायरस की चपेट में आने वाली जेएन मेडिकल कॉलेज की दूसरी डॉक्टर एवं जिले की 9 वीं मरीज है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की 27 वर्षीय महिला डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। वह शहर के जकरिया मार्केट निजामी पुलिया के समीप एक अपार्टमेंट में रहती हैं। वायरस की पुष्टि होने के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज व शहर में खलबली मच गई है। एक दिन पहले ही इसी कॉलेज की सर्जरी विभाग की महिला डॉक्टर वायरस की चपेट में आई थी। वह धौर्रा माफी क्षेत्र की हैं। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने 27 वर्षीय महिला चिकित्सक के संक्रमित होने की पुष्टि की है। सूचना के बाद नगर निगम की टीम जकरिया मार्केट स्थित अपार्टमेंट के पास पहुंच गई है। आसपास के एरिया को सैनिटाइज किया जा रहा है।
नए मरीज के सामने आने से जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर नौ तक पहुंच गई है। दो मरीज जेएन मेडिकल कॉलेज के हैं। एक मरीज की जेएन मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो चुकी है। फिरोजाबाद निवासी एक मरीज 16 दिन आइसोलेशन वार्ड में रहने के बाद संक्रमण मुक्त हो चुका है। इसके अतिरिक्त उस्मानपाड़ा निवासी मृतक का बेटा, बेटी, बहनोई व पड़ोसी संक्त्रस्मित हैं। एक मरीज अलहदादपुर नींवरी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें