फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सड़क पार कर रहे मजदूर को वाहन ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

Fri, 12 Jul 2024 05:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कुमरसैन अकराबाद क्षेत्र में काश्तकारों के खेतों में मजदूरी पर धान की फसल लगाने का काम करता था। सुबह करीब पांच बजे कुमरसैन जसरथपुर के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन उसमें टक्कर मार कर भाग गया।
विज्ञापन
मजदूर के शव को देखते लोग, जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकराबाद थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव जसरथपुर के पास 12 जुलाई की सुबह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जिला पीलीभीत के थाना उगनपुर के गांव भिखारीपुर निवासी 22 वर्षीय कुमरसैन पुत्र सोहनलाल अकराबाद क्षेत्र में काश्तकारों के खेतों में मजदूरी पर धान की फसल लगाने का काम करता था। सुबह करीब पांच बजे कुमरसैन जसरथपुर के पास सड़क पार कर रहा था। 

इसी दौरान अज्ञात वाहन उसमें टक्कर मार कर भाग गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को सूचित करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें