फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शराब पीने के बाद मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव भाय निवासी 34 वर्षीय रामौतार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने मृतक के साथी पर शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रामौतार गांव में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि उसे शराब पीने की लत थी। बृहस्पतिवार को वह मजदूरी करने के बाद गांव लौटा था। इसी दौरान उसने अपने एक साथी के साथ बैठकर शराब पी। आरोप है कि शराब पीने के कुछ देर बाद ही उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। जब तक लोग उसे संभाल पाते, उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें