कस्बे के रामपुर रोड पर एक सरिया कंपनी में काम करने वाले बिहार प्रदेश के रहने वाले मजदूर अरुण कुमार (45) की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार रात करीब 9:30 बजे अरुण कपंनी के गेट के पास कुछ कर कार्य कर रहे थे, तभी सरिया लेकर निकल रहे एक ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मोत हो गई। कोतवाली प्रभारी रामेन्द्र शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।