फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सात दिन में 900 त्वचा रोगी पहुंचे अस्पताल

विज्ञापन
अकराबाद सीएचसी में पर्चा कांउटर पर लगी मरीजों की कतार। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
मौसम में बदलाव के चलते त्वचा रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले सात दिनों में अकराबाद सीएचसी में दाद, खाज, फंगल इन्फेक्शन आदि के करीब 900 मरीज उपचार लेने पहुंचे। मरीजों की भीड़ बढ़ने से उन्हें घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सक के मुताबिक बारिश के बाद कड़ी धूप से उमस बढ़ गई है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण लोगों की त्वचा प्रभावित हो रही है। सीएचसी में रोजाना 100 से अधिक त्वचा रोगी पहुंच रहे हैं, जिन्हें नियमित उपचार के लिए सलाह दी जा रही है।
सौ लोग रोजाना लगवा रहे एंटी रेबीज का टीका
अकराबाद। क्षेत्र में कुत्ता व बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में कुत्ते और बंदर कटखने (आक्रामक) हो गए है, रास्तों से निकलना भी मुश्किल है। कुत्ता व बंदरों के काटने के बाद अकराबाद सीएचसी में प्रतिदिन औसतन 100 लोग एंटी रेबीज का टीका लगवाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


बेटी को बंदर ने काट लिया था। सीएचसी में एंटी रेबीज का टीका लगवाने लाया हूं। मुझे भी सर्दी-खांसी हो रही है। मरीजों की भीड़ ज्यादा है। तीन घंटे लाइन में लगने के बाद पर्चा बन पाया है।
चंद्रपाल, गांव गोपी

पिछले कई दिनों से शरीर में दर्द था। दवा लेने आई थी। पर्चा काउंटर पर काफी लंबी लाइन लगी थी। घंटों इंतजार के बाद पर्चा बन पाया है। व्यवस्था में सुधार की जरूरत है।
विद्या देवी, गांव मिश्रीपुर दभा


सीएचसी में रोजाना करीब 100 लोगों को एंटी रेबीज का टीका लग रहा है। वहीं, दाद, खाज, खुजली के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। मरीजों कोे नियमित उपचार लेने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

-डॉ. विकास रघुवंशी, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें