फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अमरुद के बाग में दवा छिड़क रहे मजदूर दंपति को लगा करंट, पति-पत्नी की मौत

Thu, 20 Jul 2023 06:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

करंट की चपेट में आकर पति तार से चिपक कर जमीन पर गिर गया। वहीं पास में खड़ी पत्नी ने पति को बिजली के तार से चिपका देखा, तो वह शोर मचाते हुए पति को तार से छुड़ाने का प्रयास करने लगी। जिससे गीता देवी भी करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
मृतक रमेश पाल और गीता देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव टुआमई के मजरा मोहनपुर में बृहस्पतिवार को एक अमरुद के बाग में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे मजदूर दंपति बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन




गांव धौरी निवासी रेशम पाल पुत्र मलिखान सिंह अहेरिया पिछले करीब तीन साल से गांव मोहनपुर में उदय पाल सिंह यादव के खेत व अमरुद के बाग में मजदूरी पर काम करता था। वह अपनी पत्नी गीता देवी व तीन बच्चे देवा, रिहा व शरद के साथ वहीं बाग के बराबर बने खेत स्वामी के मकान में ही रहता था। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि सुबह साढ़े दस बजे रेशम पाल अपनी पीठ पर स्प्रे मशीन बांध कर अमरुद के बाग में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था। रेशम पाल बाग में लटक रहे एक तार, जो दूसरी ओर बिजली की केबिल में बंधा था, की चपेट में आकर तार से चिपक कर जमीन पर गिर गया। वहीं पास में खड़ी रेशम पाल की पत्नी गीता देवी ने पति को बिजली के तार से चिपका देखा, तो वह शोर मचाते हुए पति को तार से छुड़ाने का प्रयास करने लगी। जिससे गीता देवी भी करंट की चपेट में आ गई। जिससे 45 वर्षीय रमेश पाल तथा 40 वर्षीय गीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर लोग एकत्र हो गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर मृतकों के परिजनों से घटना की जानकारी की। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें