फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumar Vishwas Night: नुमाइश में 21 फरवरी को कुमार विश्वास नाइट, साथ में होंगे कविता तिवारी और सुदीप भोला

Wed, 21 Feb 2024 12:59 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ की नुमाइश में 21 फरवरी को कुमार विश्वास की नाइट होगी। उनके साथ में कवियत्री कविता तिवारी और कवि सुदीप भोला भी रहेंगे। कार्यक्रम में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
देश के प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है.. गाने वाले कुमार विश्वास 21 फरवरी को अलीगढ़ के श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन करेंगे। कुमार विश्वास कोहिनूर मंच पर रात आठ बजे से अपने गीतों और कविताओं की महफिल सजाएंगे। उनके साथ ही कवियत्री कविता तिवारी वीर रस की कविताओं के माध्यम से श्रोताओं में जोश भरेंगी। हास्य कवि सुदीप भोला भी हास्य कविताओं व रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाएंगे। इनके अलावा अन्य कवि काव्यपाठ करेंगे। 

विज्ञापन


कुमार विश्वास को सुनने के लिए श्रोताओं की दीवानगी का यह आलम है कि कार्यक्रम के पास पाने के लिए 20 फरवरी से ही मारामारी शुरू हो गई है। अधिकांश लोग कार्यक्रम के पास पाने के लिए जुगाड़ लगाते देखे गए। इससे कार्यक्रम में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान है। नुमाइश प्रभारी एवं एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें