अलीगढ़ की तहसील अतरौली के नगलिया खैराबाद निवासी शंकर लाल शर्मा के पौत्र और किसान स्वर्गीय राम किशन शर्मा के पुत्र कुलदीप शर्मा का चयन न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी एनपीसीआईएल में असिस्टेंट ग्रेड-1 सीएंडएमएम पद पर चयन हुआ है। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। सितंबर 1987 में कंपनी अधिनियम 1956 के अंतर्गत इस कंपनी को सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी के तौर पर पंजीकृत किया गया था। इसका मुख्यालय मुम्बई है।
कुलदीप शर्मा की इंटर तक की पढ़ाई नवोदय विद्यालय में हुई। उसके बाद एमएससी तक पढ़ाई हरदुआगंज से हुई। उन्होंने अभी बीएड की वार्षियक परीक्षा डीएस कॉलेज से दी है। उनके भाई मुकुल कुमार शर्मा एडवोकेट, जो कि पैनल अधिवक्ता हैं, ने बताया कि कुलदीप शुरू से ही पढ़ने में तेज रहे। उन्होंने स्व अध्ययन से रोजाना 14 से 15 घंटे तक पढ़ाई की। कुलदीप शर्मा का चयन एनपीसीआईएल में असिस्टेंट ग्रेड-1 सीएंडएमएम पद पर हुआ और उन्होंने 29 जून को वहां नियुक्ति भी ले ली।
बताया जा रहा है कि उनका रेलवे में भी चयन हो चुका है। अभी वह एनपीसीआईएल में नौकरी पर रहते हुए यूपीएससी की तैयारी करेंगे। कुलदीप शर्मा के एनपीसीआईएल में असिस्टेंट ग्रेड-1 सीएमएम पद पर चयन होने पर सेवानिवृत एडीएम प्रेम शंकर शर्मा, नकुल शार्म, राहुल शर्मा, संदीप कुमार, प्रवीन कुमार, पंचम सिंह, चेतन लोधी, डॉ पुष्पेंद्र लोधी, अनंत शर्मा, शिव कुमार शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है।