फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति की बेटियों की आई बरात: क्षत्रिय समाज ने किया स्वागत, टेंट लगाकर बरातियों को कराया नाश्ता

Fri, 09 May 2025 09:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के नौगवां में क्षत्रिय समाज ने एक मिसान पेश की है। गांव में आई अनुसूचित जाति की बेटियों की बरात का दिल से स्वागत किया। नाश्ता कराया। कन्यादान में 50 हजार रुपये भी दिए। 
विज्ञापन
दूल्हों का स्वागत करते ठाकुर शिवकुमार जादौन - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इगलास तहसील क्षेत्र के गांव नौगवां में 8 मई को अनुसूचित जाति की दो बहनों की बरात दोहरी खुशियां लेकर आई। क्षत्रिय समाज के लोगों ने बरातियों का स्वागत-सत्कार किया। नाश्ता कराया। बेटियों के कन्यादान के लिए 50000 रुपये की नकद धनराशि भी दी। घटना की क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।

विज्ञापन


गांव नौगवां के डोरीलाल ने अपनी दो बेटियों मोहिनी और काजल का रिश्ता गभाना के समीपवर्ती गांव दाऊदपुर कोटा निवासी राजवीर सिंह के बेटों अटल कुमार व लोकेश कुमार के साथ तय किया। 8 मई को तय कार्यक्रम के अनुसार गांव में बरात पहुंची तो गांव के ही ठाकुर शिव कुमार जादौन ने अपने घर के सामने टेंट लगाकर दूल्हों और बरातियों का स्वागत-सत्कार किया। बरातियों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बरात गांव के मुख्य रास्ते से होकर डोरीलाल के दरवाजे पर पहुंची, जहां बारोठी की रस्म हुई। ठाकुर शिव कुमार जादौन ने बेटियों के कन्यादान के लिए 50000 रुपये की नकदी दी। 9 मई को दोनों बेटियां सात फेरे होने के बाद विदा की गईं। बरातियों का स्वागत करने से डोरीलाल व उनके परिजनों का हृदय गदगद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें