18 दिसंबर को सुबह विशाल कलश यात्रा गांधीवाड़ा महाकालेश्वर मंदिर से निकाली जाएगी। जो कटरा से गुड़िया बाग, देहलीगेट चौराहा से होती हुई गोशाला तक पहुंचेगी।
अलीगढ़ के नगला मसानी स्थित गोशाला में शिव महापुराण का आयोजन 18 दिसंबर से किया जा रहा है। कथा व्यास सुप्रसिद्ध कथा वाचिका कृष्ण प्रिया रहेंगी।
विज्ञापन
18 दिसंबर को सुबह विशाल कलश यात्रा गांधीवाड़ा महाकालेश्वर मंदिर से निकाली जाएगी। जो कटरा से गुड़िया बाग, देहलीगेट चौराहा से होती हुई गोशाला तक पहुंचेगी।
कथा का शुभारंभ शहर विधायक मुक्ता राजा, महापौर प्रशांत सिंघल, कोल विधायक अनिल पाराशर, इंजीनियर राजीव शर्मा, विभाग प्रचारक गोविंद, एमएलसी विधायक मानवेंद्र सिंह करेंगे। गोशाला की अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता ने बताया कि जिले में बृहद स्तर पर पहली भोले बाबा का आगमन हो रहा है।