श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। मंदिरों के पास फोर्स तैनात रहेगा। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में भी फोर्स की गश्ती रहेगी। एडीएम सिटी ने सेक्टर स्कीम लागू करने की बात कही है।
एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी के अनुसार कोरोना को देखते हुए धार्मिक कार्यक्त्रस्मों के लिए पहले से तय नियम यथावत लागू रहेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए पुजारी रहेंगे। लोगों से अपील है कि वह अपने घरों में ही रहकर श्रीकृष्ण की पूजा करें। सामूहिक आयोजनों पर कोविड के चलते प्रतिबंध लगा हुआ है।
उन्होंने बताया कि शहर को नौ सेक्टरों में बांटा जाएगा। 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर व 8 रिजर्व में रहेंगे। सोमवार को सभी मजिस्ट्रेटों को उनका ड्यूटी स्थल बता दिया जाएगा।