फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों का लगा शतक

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जेएन मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों का शतक लग चुका है। मेडिकल कॉलेज में अब तक 4170 सैंपल की जांच की जा चुकी है। शुक्रवार को कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की तादाद 95 थी। शनिवार को जेएन मेडिकल कॉलेज में अलीगढ़ के एक डॉक्टर सहित पांच मामले कोविड पॉजिटिव पाए गए। इस प्रकार जेएन मेडिकल कॉलेज में हुई जांच में अब तक कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या 100 हो चुकी है। इस मेडिकल कॉलेज में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के सैंपल जांच के लिए आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में अब तक 4170 सैंपल की जांच की जा चुकी है। शनिवार को 270 सैंपल जांच के लिए आए थे। अलीगढ़ में अब तक कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 12 हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें