अलीगढ़ की कोल तहसील राजस्व बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव सत्र 2025-26 के नतीजे घोषित हो गए हैं। 31 जनवरी को हुए रोमांचक मुकाबले में ओम प्रकाश शर्मा ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
परिणाम आते ही तहसील परिसर ढोल-नगाड़ों की थाप और समर्थकों के उत्साह से गूंज उठा। चुनावी नतीजों का पूरा लेखा-जोखानिर्वाचन अधिकारी ऋतुराज भारती की देखरेख में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ, जिसके बाद देर शाम परिणाम घोषित किए गए।