मर उजाला प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में शॉट लगाता खिलाड़ी।
- फोटो : CITY OFFICE
अमर उजाला प्रीमियर लीग में बुधवार को खेले गए मैच में पैक्ट कोबराज व नीहार स्पार्टन ने जीत दर्ज की।
स्टेडियम में आर्गेनन मास्टर्स के कप्तान हन्नान रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम का पहला विकेट एक रन के योग पर गिर गया। कप्तान बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। पूरी टीम 16.3 ओवर में 103 रन पर आउट हो गई। पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए। नीहार स्पार्टन के गेंदबाज अंकुर सारस्वत व हर्षित पालीवाल ने 2-2 विकेट चटकाए। जवाब में उतरी नीहार स्पार्टन के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की। प्रवीन ने 42 रन व प्रशांत ने 24 रन बनाए। टीम ने 16.4 ओवर में 104 रन बनाकर छह विकेट से मैच जीत लिया। हन्नान व बिलाल ने 1-1 विकेट झटका। प्लेयर ऑफ द मैच हर्षित पालीवाल को व मोस्ट वैल्यूएबिल प्लेयर का खिताब किशन ठाकुर को सेटअप कोचिंग के डायरेक्टर आनंद श्रीवास्तव ने दिया।
दोपहर में रसोई फ्रेश ब्लास्टर्स के कप्तान रजत चौधरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम को ठोस शुरुआत कार्तिकेय मिश्रा ने 60 रन बनाकर दी। कप्तान रजत ने 34 रन बनाए। टीम ने 8 विकेट पर 133 रन का स्कोर खड़ा किया। पैक्ट कोबराज के गेंदबाज तनुज गोस्वामी ने 3, आदर्श पांडेय व अनमोल वार्ष्णेय ने 2-2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैक्ट कोबराज की टीम ने 12.2 ओवर में 105 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया।
डॉल्टन सारस्वत ने 52 रन की शानदार पारी खेली। रिषभ राजा ने 31 रन की संकटमोचक पारी खेली। गेंदबाज विक्रांत ठाकुर ने 2 विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच डॉल्टन सारस्वत को व मोस्ट वैल्यूएबिल प्लेयर का खिताब कार्तिकेय चौधरी को दिया गया। अंपायरिंग रिजवान खान, नरेश कुमार गुल्ला व थर्ड अंपायरिंग सैयद मुताहिर जैदी ने की। कमेंट्री अजय शर्मा ने की।
आज के मैच
गुरुवार को स्टेडियम में सुबह 8 बजे बाबम वारियर्स व नीहार स्पार्टनस् के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच दोपहर 12 बजे देव हंटर्स व मैनटेक चैलेंजर्स बीच खेला जाएगा।