फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनवरी गंज के घरों में पहुंच रहा तेजाबी पानी

Sun, 23 Aug 2015 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके कनवरी गंज में पिछले दो महीने से तेजाबी पानी (पीले रंग का) आ रहा है। वार्ड संख्या 27 के मोहल्ला गली नक्कलान (देवी वाली गली) में यह समस्या दो महीने से है इस कारण कुछ लोगों के बीमार पड़ने की भी बात कही जा रही है। लोगों की शिकायत के बाद मेयर शकुंतला भारती और सभासद कुलदीप पांडे ने नगर निगम के अधिकारियों के संज्ञान में भी यह बात लाई लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं है।
विज्ञापन


नगर निगम बोर्ड कार्यकारिणी के उप सभापति कुलदीप पांडे कहते हैं कि क्षेत्र में कुछ लोगों ने अपने कनेक्शन हटवा दिए। हटवाने के बाद पाइप लाइन बंद नहीं कराई। इन पाइपों में नालियों का गंदा पानी भर जाता है। जिस वक्त पानी की सप्लाई नहीं होती है उसी समय मोटर चलाने से नालियों का पानी पाइपों से खिंचा चला आता है। इन पाइपों को खोज कर बंद करने के लिए कई बार अधिकारियों से कहा, उन्होंने प्रयास भी किए लेकिन अभी तक पूरी कामयाबी नहीं मिल सकी है।

दो महीने से ऐसे जी रहे हैं लोग जिंदगी..दैनिक क्रियाओं, घर की साफ सफाई आदि के लिए इसी पानी को इस्तेमाल कर रहे हैं। पीने के लिए कैटरर के यहां से सप्लाई होने वाला जार मंगा रहे हैं। कपड़े धोने के लिए य तो बाहर धुलवा रहे हैं या फिर दूर से हैंडपंप का पानी लाकर पानी धुलवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें